दूल्हे ने शादी के कार्ड पर मांगे पसंदीदा उम्मीदवार के लिए वोट, जाना पडा जेल

Please Share

 अहमदनगर:  महाराष्ट्र के अहमदनगर में शादी के कार्ड के जरिए अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट मांगने वाले एक दूल्हे पर अब आफत आ गई है। उसके कार्ड को देखकर एक अधिकारी ने उसकी शिकायत चुनाव आयोग से कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे को जेल जाना पड़ा। नयी शादी होने के कारण दूल्हे को जमानत मिल गयी।

मामला अहमदनगर के प्रवरा नगर नगर का है, जहां 31 मार्च को निघोज के रहने वाले फिरोज शेख की शादी हुई थी। शादी में आने वाले लोगों के लिए फिरोज ने जो कार्ड छपवाए, उनमें उसने ‘किसी भी तरह का तोहफा मत दीजिए, मगर अपने सुनहरे कल के लिए डॉ. सुजय दादा विखे पाटिल जी को जरूर वोट दीजिए’ लिखवा दिया। यह शादी कार्ड शोसल मीडिया पर भी शेयर किए गए। जिसके बाद इनकी चर्चा जिला स्तर पर भी होने लगी।

आचार संहिता सेल तक बात पहुंचते ही चुनाव आयोग के अधिकारीयों ने उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। पारनेर पुलिस थाने में फिरोज पर मामल दर्ज करा दिया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मामला नई-नई शादी का था तो, पारनेर न्यायालय में फिरोज की जमानत मंजूर हो गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like