दून पुलिस ने अरुणाचल एवं ओड़ीसा से साइबर ठगी के पांच अभियुक्त किये गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: दून पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उड़ीसा और अरुणांचल से लाखों की ठगी करने वाले गैंग के पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि प्रदेश में आये दिन साईबर क्राईम की घटनाएं बढती ही जा रही हैं। साईबर थाने में पंजीकृत विभिन्न साईबर अपराधो के अनावरण हेतु साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा अभियुक्तों के प्रयोग किये गये मोबाईल नम्बरो, बैंक खातो आदि का विवरण प्राप्त कर तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अरुणांचल प्रदेश एवं ओडिसा राज्य रवाना किया गया। टीमों द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर उत्तराखण्ड लाया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से 04 बैंक पासबुक, 02 एटीएम कार्ड व 04 मोबाईल फोन बरामद किया गया है।

दो व्यक्तियों द्वारा अज्ञात अभियुक्तगणो के विरुद्ध एशिया इन्टरनेशनल कार्ड बने होने, उसमें काफी धनराशि होने एवं विदेश में सम्पत्ति प्राप्त किये जाने तथा 64 करोड़ कि लॉटरी जीतने के नाम पर फोन व ईमेल के माध्यम से सम्पर्क कर विभिन्न बैंक खातो में धोखाधड़ी से लगभग 38 लाख एवं 86 लाख रुपये जमा कराने के सम्बन्ध में थाना साईबर क्राईम में मु0अ0सं0 30/17 धारा 420, 120बी भादवि व 66 आईटी एक्ट एवं मु0अ0सं0 32/17 धारा 420, 120बी भादवि व 66 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सोमनाथ साहू पुत्र लक्ष्मीधर साहू निवासी कटक उड़ीसा, अनिल कुमार बहेरा पुत्र गुरुचरण बहेरा निवासी कटक उड़ीसा, विक्रम सिंघा पुत्र सुशील सिंघा निवासी पाकम-1, वेस्ट सियांग, अरुणांचल प्रदेश जोके बाघरा पुत्र टुजो बाघरा निवासी आलू, वेस्ट सियांग, अरुणांचल प्रदेश, नानी ताबिन पुत्र नानी तटे निवासी ओल्ड जीरो, निचली सुबानसिरी, अरुणांचल प्रदेश के रूप में हुई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply