Doon Police: बिछडों का सहारा बनी दून पुलिस, घर से भटककर ऊखीमठ से देहरादून पहुंचे नाबालिग को सकुशल किया परिजनो के सुपुर्द

Please Share
देहरादून, दिनांक: 16-02-24: दून पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 15-02-24 की सांय चौकी आईएसबीटी के पास पुलिस टीम को एक बालक परेशान अवस्था में अकेले भटकता हुआ दिखाई दिया। शंका होने पर बालक को अपने पास बुलाकर उसे विश्वास में लेते हुए प्रेमपूर्वक पूछा गया तो उसने बताया कि उसकी उम्र 15 वर्ष है तथा वह ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग का रहने वाला है। वह बिना अपने घरवालों को बताये देहरादून की बस में बैठकर यहां आ गया है। सुरक्षा की दृष्टि से बच्चे को चौकी आईएसबीटी लाया गया तथा उससे उसके परिजनों के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए उनसे सम्पर्क कर उन्हें बच्चे के सकुशल होने की सूचना दी। आज दिनांक 16-02-24 को उक्त बालक के पिता चौकी आईएसबीटी में आये, तथा बालक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। जिस पर उनके द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की तारीफ करते हुए दून पुलिस का धन्यवाद दिया गया।

Doon Police: बिछडों का सहारा बनी दून पुलिस, घर से भटककर ऊखीमठ से देहरादून पहुंचे नाबालिग को सकुशल किया परिजनो के सुपुर्द 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like