दून पुलिस: वाहन चैकिंग के दौरान दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दिल्ली नम्बर की कार से बरामद किये 30 लाख रूपए, आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में चलाया जा रहा है सघन चैकिंग अभियान

Please Share
देहरादून, दिनाँक: 28/02/2024: आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी/ नगद धनराशि के संदिग्ध परिवहन हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी दौरान आज दिनांक: 28-02-24 को कोतवाली नगर पुलिस टीम को गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त हुई कि दिल्ली नम्बर के एक वाहन संख्या: डीएल-08-सीवाई-3191 में 05 लोगों द्वारा काफी मात्रा में नगदी ले जायी जा रही है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आनन्दम स्वीट शाॅप के उक्त वाहन को रोक कर वाहन सवार व्यक्तियों से जानकारी करने पर उनके द्वारा अपना नाम अमर पुत्र स्व0 गोपाल सिंह निवासी ओल्ड राजपुर रोड देहरादून, अश्विनी कोहली पुत्र एसआर कोहली निवासी जनकपार्क हरिनगर दिल्ली, अम्बरीश गोयल पुत्र स्व0 सुरेन्द्र कुमार गोयल निवासी 31 ओल्ड राजपुर देहरादून, पीयुष कोहली पुत्र धर्मवीर निवासी बी-201 हरिनगर नई दिल्ली तथा तान्या कोहली पत्नी अश्विनी कोहली निवासी जनकपार्क हरिनगर नई दिल्लीं बताया गया।
वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को उक्त वाहन से 02 अलग-अलग बैगों में कुल 30 लाख रू नगद बरामद हुए, जिसके सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर वो कोई सन्तोषजनक उत्तर नहीं दे पाये। बरामद कैश को मौके पर सीज कर इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचित किया गया। जिनके द्वारा मौके पर आकर अग्रिम कार्यवाही की गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like