अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों पर दून पुलिस सख्त, 7 वाहन सीज

Please Share

देहरादून: जिले के पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार गुरूवार को थाना क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के अंतर्गत आशारोड़ी चैकपोस्ट पर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 7 डम्परों को क्षमता से अधिक माल भरे होने के कारण धारा-194/207 एमवी एक्ट एवं अवैध खनन में सीज किया गया।

सीज किये गये वाहनों में यूके 07सीबी 0459 डम्पर, यूके07सीए  8901 डम्पर, यूके07सीए 9511 डम्पर, यूके07सीए 9711 डम्पर, यूके07सीबी 2211  डम्पर, यूके07सीबी 1464  डम्पर, यूके07सीबी 0278 डम्पर शामिल हैं। पकडे गये वाहनों में अवैध खनन सामग्री बजरी, रोड़ी, डस्ट आदि भरी होने के कारण अवैध खनन की रिपोर्ट अलग से सम्बन्धित को भी प्रेषित की गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like