दून स्थित एफआरआई योग शिविर के गेट पर महिला की मौत, योग शिविर में पीएम मोदी मौजूद

Please Share

दून स्थित एफआरआई योग शिविर के गेट पर महिला की मौत, योग शिविर में पीएम मोदी मौजूद 2 Hindi News Bharat »देहरादून: राजधानी दून स्थित एफआरआई में योग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते हुए एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह लगभग साढ़े चार बजे की है। जब योग कार्यक्रम में शामिल होने गई महिला गेट के सामने ही बेहोश हो गई। जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से महिला को प्रेमनगर स्थित अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

मृत महिला की पहचान सुधा मिश्रा, पत्नी स्वर्गीय चन्द्र मोहन मिश्रा, उम्र-72 साल, निवासी 141-इंद्रा नगर, देहरादून के रूप में हुई है।

वहीं मामले में हैलो उत्तराखंड न्यूज़ को जानकारी देते हुए पंडितवाड़ी थाना पुलिस ने बताया कि, प्रथम दृष्टया लग रहा है कि, संभवतः महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है। फ़िलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ऐसे में महिला की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग पायेगा।

हजारों लोगों संग पीएम मोदी ने देहरादून में किया योग, लोगों में दिखा उत्साह

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like