दोस्तों संग छुट्टी मनाने आए डॉक्टर की पैराग्लाइडिंग क्रैश में मौत, दो घायल

Please Share

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक डॉक्टर की मौत हो गई। हैदराबाद के रहने वाले चंद्रशेखर रेड्डी नाम के डॉक्टर अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने हिमाचल प्रदेश गए थे। चंद्रशेखर रेड्डी कुल्लू में अपने दोस्तों के साथ पैराग्लाइडिंग कर रहे थे। तभी पैराशूट के तार बीच आसमान में टूट गए और चंद्रशेखर रेड्डी पहाड़ों पर गिर गए। यहां मौके पर ही उनकी मौत हो गई।मृतक के दोस्तों ने घटना की सूचना उनके परिवारवालों को दे दी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

दोस्तों संग छुट्टी मनाने आए डॉक्टर की पैराग्लाइडिंग क्रैश में मौत, दो घायल 2 Hindi News Bharat »

पुलिस का कहना है कि मनाली के मिशन अस्पताल से सूचना दी गई कि कुछ लोग दो व्यक्तियों को अस्पताल में लेकर आए हैं। इनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि हैदराबाद के पर्यटक मनाली घूमने आए थे और इनमें से एक युवक लाखा चंद्र शेखर रेड्डी शनाग में पैराग्लाइडिंग करने गया था। पैराग्लाइडर के हवा में उड़ने के बाद कुछ ही देर में क्रैश हो गया और पायलट समेत नीचे गिर गया। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना मनाली के शनांग इलाके की है। इस घटना में दो लोग घायल हो गए थे। घायलों को हम अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने दो में से एक को मृत घोषित कर दिया. इस हादसे में घायल की पहचान 27 वर्षीय जोगिंदर के रूप में की गई है। वह यूपी के लखीमपुर का रहने वाला था. चंद्रशेखर हैदराबाद के श्रीकर अस्पताल में कार्यरत था. जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर के परिजन केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी से मुलाकात करेंगे। इस मामले में पैरग्लाइडिंग पायलट और मालिक के खिलाफ IPC की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

सैलानियों के बीच हिमाचल प्रदेश का मनाली काफी लोकप्रिय है। लोग यहां अक्सर पैराग्लाइडिंग करने आते हैं, लेकिन कई बार ऐसे बड़े हादसे होते-होते बचे हैं।ऐसे में एक डॉक्टर की मौत से प्रशासन पर भी सवाल खड़े होते हैं। इसके अलावा गर्मियों की छुट्टी में कई बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ पैराग्लाइडिंग करने यहां पहुंचते हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like