दोस्तों के साथ मिलकर किया युवती से गैंगरेप

Please Share
-अरुण कश्यप
हरिद्वार: हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की है, यहां भेल क्षेत्र के सेक्टर दो में एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना को मंगलवार को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि, युवती सिडकुल में काम करती थी, वही उसकी दोस्ती एक युवक से हो गई थी।  मंगलवार को वह उस युवक के साथ सेक्टर दो स्थित एक मकान में पहुंची, जहां उसके दो दोस्त पहले से मौजूद थे। वहां युवती को नशीली कोल्ड ड्रिक पिलाई और उसके बाद युवती के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों की शिनाख्त प्रवीण कुमार पुत्र अज्ञात निवासी शिवलोक कॉलोनी भगत सिंह चौक, रानीपुर, प्रदीप सैनी निवासी धीरवाली ज्वालापुर और राजेश यादवनिवासी सेक्टर दो बीएचईएल रानीपुर के तौर पर हुई है। तीनों आरोपियों ने गैंगरेप के बाद युवती को अपना मुंह बंद रखने के लिए भी कहा। लेकिन युवती वहां से किसी तरह बच के सीधे पुलिस के पास पहुंची और वहां मुकदमा दर्ज कराया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like