डॉ0 धन सिंह रावत ने पौड़ी में ली शिक्षा विभाग की बैठक, दिए यह निर्देश

Please Share

देहरादूनः प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकाल, दुग्ध विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 धन सिंह रावत ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की उपस्थिति में आज विकास भवन पौड़ी के सभागार में शिक्षा विभाग की बैठक ली। उन्होने अपर निदेशक शिक्षा को सभी विद्यालयों में ग्रीन कैंपस अभियान चलाकर वृक्ष लगाने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि प्राइमरी विद्यालय में 15 तथा इण्टर कालेजों में लगभग 40 फलदार वृक्ष अनिवार्य रूप से लगाया जाय।

उच्च शिक्षा मंत्री डा0 रावत ने कहा कि 10 सितम्बर से पूर्व श्रीनगर अथवा खीर्सू में हाई स्कूल एवं इण्टर के टॉपर बच्चों को 5-5 हजार की धनराशि के साथ सम्मानित किया जायेगा। जिसके लिए उन्होने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सूचि उपलब्ध कराते हुए, बच्चों को आमंत्रित करने के निर्देश दिये। उन्होने विधानसभा के विद्यालयों में पद के सापेक्ष तैनाती शिक्षकों जानकारी ली। जिस पर अपर निदेशक शिक्षा ने बताया कि 472 पद के सापेक्ष 91 पद रिक्त है। मंत्री डा0 रावत ने त्रिपालीसैंण विद्यालय के रिक्त पदों की विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिये। उन्होने खीर्सू के बलोडी, पटोटिया, थलीसैण स्यूशाल तथा श्रीनगर के विद्यालय में अतिरिक्ति शौचालय बनाने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि सुपर 50 प्रोग्राम के तहत इण्टर पास गरीब मेधावी छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कहा कि इससे पूर्व सुपर 30 प्रोग्राम के तहत इस योजना से सभी बच्चे आईआईटी आदि महत्वपूर्ण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर बेहतर भविष्य की ओर बड रहा है। जिन्हे मुख्यमंत्री के प्रमाण पत्र के साथ 50 हजार की धनराशि प्रशिक्षण प्राप्त कर, संस्थानों में प्रवेश हेतु दिया जाता है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा की महत्वता को देखते हुए, उनके विधानसभा क्षेत्र के 30 इण्टर कालेजों में ई-लर्निंग की उपकरण दिया गया है।  अवशेष विद्यालयों में भी ई-लर्निंग उपकरण/प्रोजेक्टर दो माह के भीतर उपलब्ध करायी जायेगी। जबकि 30 अक्टूबर तक सभी विद्यालय को टाट/दरी मुक्त किया जायेगा। जिसके लिए उन्होने विधायक निधि से 25 लाख की धनराशि देने की बात कही। उन्होने यह भी कहा कि विद्यालयों में फर्निचर उपलब्ध कराने वाले फार्म 5 वर्ष तक छतिग्रस्त फर्निचर की मरंतम भी करेंगे। उन्होंने जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों के मरंमत कार्य करवाने हेतु विधायक निधि से और धनराशि देने की बात कही। कहा कि कोई भी विद्यालय ऐसे न हो जिसमें बच्चों के पठन-पाठन में असुविधा बना रहे जिसके लिए उन्होने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जबकि कुछ विद्यालय के निर्माण कार्य हेतु विधायक निधि से धनराशि दी गई है। जिन पर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिये है।

 उच्च शिक्षा मंत्री डा0 रावत विधान सभा श्रीनगर के समस्त विकासखण्ड में हुए विकास कार्यां की समीक्षा बैठक लिया। जिसमें समस्त खण्ड विकास अधिकारियों ने अपने-अपने विकासखण्ड में अद्यतन विकास कार्यां की जानकारी दी।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख संपत सिंह रावत, अध्यक्ष सहकारी बैंक नरेन्द्र सिह रावत, पूर्व न.पा. अध्यक्ष राजेन्द्र टम्टा, अपर निदेशक शिक्षा महावीर बिष्ट, डीएसटीओ निर्मल शाह, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी वेदप्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी एम.एस. रावत, डीओ बेसिक के.एस.रावत, डीपीआरओ एमएम खान, सहित समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like