जेसीबी मशीन गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत

Please Share

पिथौरागढ़: सड़क पर मलवा साफ़ करते हुए जेसीबी मशीन दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। मामला पिथौरागढ़ के डीडीहाट क्षेत्र का है जब करीब 5 बजे पीडब्लूडी की जेसीबी मशीन सड़क पर मलबा साफ कर रही थी उसी दौरान मशीन अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी।
डीडीहाट सब इंस्पेक्टर एमएस बोहरा ने बताया कि मशीन चालक भोपाल सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम चमलेख बुधवार को सड़क पर मलबा हटाने का काम कर रहा था। उसी दौरान मशीन अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भोपाल सिंह को खाई से निकला। जब तक पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बोहरा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीहाट भेज दिया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply