उत्तराखंड: दुधमुंहे बच्चे को छोड़ पति-पत्नी ने की आत्महत्या, 4 माह के ‘कानू’ का क्या होगा अब..

Please Share

अल्मोड़ा: द्वाराहाट के सुदूरवर्ती डोटलगांव में एक दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली औऱ अपने पीछे अपने 4 महीने के बच्चे को छोड़ गए। पति-पत्नी ने आखिर क्यों दुधमुंहे बच्चे का मोह त्यागकर जहर गटका, इसकी गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुंदर सिंह और उसकी पत्नी भावना खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गये। उन्होंने खाने के बाद जहरीला पर्दाथ खाया। उनके साथ उनका 4 महीने का बच्चा भी था। कुछ देर बाद कमरे से चीख पुकार की आवाज आई जिसके बाद उनके परिजन कमरे में पहुंचे जहां दोनों की हालात बेहद खराब थी। आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही पत्नी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं पति की हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया जहां रास्ते में पति ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की दो साल पहले शादी हुई थी। वहीँ उनका चार माह का पुत्र कानू अब अपने बुजुर्ग दादा मंगल सिंह शाही और दादी के पास है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like