डंपर ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार की मौत

Please Share
देहरादून: कोतवाली विकासनगर के अंतर्गत आज हरबर्टपुर चौक सहारनपुर रोड पर एक डंपर संख्या यूके 07 सीबी 1797 ने मोटरसाइकिल संख्या एचआर 04ई 8799 स्प्लेंडर को टक्कर मार दी। डंपर चालक डंपर को मौके पर छोड़ कर भाग गया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार  ओम प्रकाश सैनी पुत्र जसमत सिंह सैनी निवासी ग्राम जस्सोवाला थाना सहसपुर देहरादून उम्र 45 वर्ष की मृत्यु हो गई। मृतक के शव को  पंचायतनामा व पीएम की कार्यवाही के बाद मृतक के परिजनों के सुपुर्द किया गया है। डंपर को कब्जे पुलिस लिया गया है। डंपर चालक मौके से फरार है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like