गुलदार ने बनाया गाय के बछड़े को निवाला, मौत

Please Share
-अरुण कश्यप
हरिद्वार: पथरी क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में शुक्रवार देर रात एक गुलदार ने गाय के बछड़े को अपना निवाला बना लिया। गाय स्वामी को सुबह चार बजे घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी है। वनकर्मी बछड़े का पोस्टमार्टम करने में लगे।
अलीशेर पुत्र तस्लीम निवासी इब्राहिमपुर का घर खेतो के नजदीक है। अलीशेर ने घर के पास ही पशुशाला बनाई हुई है। शुक्रवार देररात पशुशाला में एक गुलदार आ धमका। गुलदार ने गाय के बछडे को अपना निवाला बना लिया ओर वहां से भाग निकला। सुबह लगभग चार बजे जब अलीशेर नमाज के लिये जाने लगा तो उसने पशुशाला में जाकर देखा तो गाय का बछड़ा म्रतक मिला। अलीशेर ने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकढ्ढा कर लिया।बताया जा रहा है कि गाय करीब एक लाख रुपये की है और 10 दिन पूर्व ही उसने बछड़े को जन्म दिया था। मौके पर गुलदार के पैरों के निशान है। पीड़ित की जानकारी के बाद ग्राम प्रधान ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वनकर्मियों को दे दी है। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहसत बनी हुई है। वही, पीड़ित ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। सूचना पर वनविभाग की टीम मौके पर पहुच गई है। वन विभाग के बिट अधिकारी नंदकिशोर पांडे ने मौके पर मुआयने के बाद जानकारी अधिकारियों को दे दी है। विभाग की ओर से डॉक्टरो की टीम गाय के बछड़े का पोस्टमार्टम करने में लगे है।
वन दरोगा अधिकारी ओपी सिंह ने बताया गुलदार दुवारा गांव में गाय के बछड़े के हमले की सूचना मिली है। गुलदार गांव के नजदीक कुत्ते के शिकार के लिये आ जाता है। मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली जा रही है। पीड़ित को मुआवजा दिलाया जायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like