दुष्कर्मों से दहल रही देवभूमि, घर में ही सुरक्षित नहीं रही पहाड़ की बेटी, चाचा ने किया रिश्तों को शर्मशार

Please Share

उत्तरकाशी: ऐसा लगता है देवभूमि अब हैवानो की भूमि बनती जा रही है। उत्तराखंड में नित नये-नये दिल दहला देने वाली घटनाओं ने  उत्तराखंड की साख को दांव पर लगा दिया है, ऐसा लगता है इंसानों में इंसानियत की जगह हेवानियत ने ले ली है, बड़े-बड़े शहरों में रोज होने वाली अप्रिय घटनाएँ अब आये दिन उत्तराखंड जैसे राज्यों में भी आम होती जा रही है। मानवता और रिश्ते को तार-तार करने वाली ऐसी ही घटना उत्तरकाशी में सामने आई है।

यहाँ कोतवाली के अंतर्गत एक गाँव में 55 वर्षीय सगे चाचा ने अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से बातचीत में एसओ उत्तरकाशी ने बताया कि, मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इस जघन्य अपराध को आरोपी चाचा ने दो बार अंजाम दिया। पहली बार किशोरी ने अपनी माँ को ये बात बताई तो आरोपी ने उस मासूम को अपनी बेटी की लाज बताकर बात को दबा दिया। वहीँ लोकलाज के डर से पीड़िता की मां ने इस घटना की शिकायत दर्ज नहीं कराई। उसके बाद भी उस दरिन्दे की दरिंदगी में कोई फर्क नही पड़ा। उसने फिर से मौका पाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जिससे मासूम मानसिक तनाव में आ गई। इस घटना के बारे में किशोरी ने अपनी मां और परिजनों को बताया तो इस पर परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like