देहरादून: ड्यूटी पर सिपाही की गोली लगने से मौत

Please Share
देहरादून: थाना पटेलनगर के अंतर्गत रविवार को थाना पटेल नगर को सूचना मिली कि, सतर्कता अधिष्ठान में तैनात सुरक्षा गार्ड में नियुक्त एक सिपाही अपने ड्यूटी स्थल पर मृत अवस्था में पड़ा है तथा उसके पास में उसकी राइफल पड़ी हुई है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।
सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व अन्य उच्चाधिकारीगण मौके पर पहुंचे। मृतक सिपाही की पहचान चंद्रवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय करणवीर सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया मृतक चंद्रवीर की गोली लगने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। मौके पर शव का पंचायत नामा भर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में भिजवाया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like