देहरादून: ड्यूटी पर तैनात फौजी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

Please Share

देहरादून: क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात फौजी ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में फौजी को उपचार के लिए गंभीर स्थिति में उसे टर्नर रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है। फौजी के परिजन भी दून बुलाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गुदला श्रीनिवासन रेड्डी (उम्र 26 साल) पुत्र गुदला मोहाना राव निवासी ग्राम मादीला पालम, पोस्ट नक्कोवानी पालम, जिला विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश ने खुद को सरकारी इंसास से गोली मारी है। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उपचार चल रहा है। पूछताछ करने पर बताया गया है कि घरेलू परेशानी की वजह से आत्महत्या का प्रयास किया गया। हाल ही में फौजी की मां की तबीयत खराब चल रही है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में पूछताछ और जांच जारी है। जिस वक्त फौजी ने गोली चलाई वह ड्यूटी पर तैनात था, पुलिस ने हादसे को लेकर सैन्य अफसरों से भी जानकारी जुटाई है। वह 14 रैपिड सिग्नल कोर रेजिमेंट में तैनात है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like