आठ साल बाद फिर शहर को मिलेगा ‘घंटाघर’ !

Please Share

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी शहर के एतिहासिक घंटाघर को नव-निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए 2010 में तोडा गया था। कई सालों बाद भी जब घंटाघर का निर्माण नहीं हुआ तो लंढौर बाज़ार के निवासियों ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता स्वर्गीय टॉम आल्टर के साथ मिलकर घंटाघर के निर्माण को लेकर प्रदर्शन भी किया था, और टॉम को घंटाघर के निर्माण को लेकर धरने पर भी बैठाना पड़ा था। घंटाघर के नवनिर्माण को लेकर सत्ताधारियों ने कई प्रकार से अपनी नेता गिरी चमकाने की कोशिश की। बावजूद उसके सात साल बीतने के बाद भी घंटाघर का निर्माण पूर्ण रूप से नहीं हो पाया।

मसूरी का एतिहासिक घंटाघर स्थानीय लोगों के मांग पर 2010 के बाद अब 2018 में तैयार होने जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है की घंटाघर का निर्माण तो लगभग पूरा हो ही गया है लेकिन जिस तरह से घंटाघर का सौंदर्यीकरण होना था वह आज भी अधूरा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि मीरा कैंतुरा सकलानी ने कहा कि जिस कछुआ गति से घंटाघर का निर्माण चल रहा है वो बिलकुल ही निराशाजनक है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने घंटाघर के लोकार्पण को लेकर कहा की बहुत ही जल्द घंटाघर की घड़ियाँ घंटाघर पर लगने जा रही हैं और जैसे ही घड़ियाँ लग जाएंगी शहरी विकास मंत्री द्वारा  घंटाघर का लोकार्पण कर दिया जायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply