देहरादून: पिछले दिनों राजपुर रोड स्थित एनआईवीएच संस्थान में छात्राओं से छेड़छाड़ के चलते शासन-प्रशासन में भी हडकंप मच गया था। जिसके बाद इसकी जाँच के चलते कई पदाधिकारियों पर भी गाज गिरी थी, लेकिन इस घटना के कुछ ही दिन भी नहीं बीते थे कि, एक बार फिर यहाँ अश्लील हरकतें को लेकर एक छात्रा ने शिकायत की है।अब यहाँ प्रिंसिपल कार्यालय द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र वादिनी एनआईएच की छात्रा से प्राप्त हुआ, जिसमें वादिनी द्वारा तहरीर किया कि संस्थान में उसी के सहपाठी राकेश रावत द्वारा उसको आए दिन आते-जाते अश्लील हरकतें, अश्लील बातें करता है इन बातों का विरोध जब वादिनी के द्वारा किया गया तो, वह अपने आप को छात्र नेता बताते हुए वादिनी को धमकी देने लगा तथा फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। सूचना पर तत्काल थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 116/18 धारा 354 /504 /506 आईपीसी बनाम राकेश रावत पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना उप निरीक्षक आरती कलुडा के सुपुर्द की गई। विवेचना में जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

