एक बार फिर उत्तराखंड में प्रीतम के गठन के कयास तेज!

Please Share

देहरादून: कांग्रेस की भारत बचाओ रैली संपन्न होने के बाद उत्तराखंड में एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर कयास तेज हो गए हैं। रैली के दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात हुई। वहीं नेताद्वय ने रैली के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह समेत कई केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात की। करीब ढाई साल से ज्यादा समय गुजरने के बावजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह अपनी टीम का गठन नहीं कर पाए हैं। प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन बार-बार टलता रहा है। हालांकि नई कार्यकारिणी का आकार जंबो रखने की तैयारी है। इस पर प्रदेश में पार्टी के बड़े नेताओं के मशविरे पर केंद्रीय नेता भी सहमत नजर आ रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like