एकतरफा प्यार में युवक ने किया युवती के 2 साल के इकलौते बेटे का अपहरण, गिरफ्तार

Please Share

गुजरात: यहाँ एकतरफा प्यार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे  आशिक ने एक शादीशुदा युवती के 2 साल के इकलौते बेटे का अपहरण कर लिया। मामला द्वारका डिस्ट्रिक्ट के बाबा हरिदास नगर थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक आशिक ने बच्चे का अपहरण कर राजस्थान ले गया। जहाँ उसने महिला को फोन करके धमकाया और उससे फिरौती भी मांगी। आरोपी आशिक ने दोस्ती करने के लिए महिला पर दबाव भी बनाया। साथ ही महिला को राजस्थान आने के लिए भी कहा और नहीं आने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी।

वहीं महिला ने सुझबुझ दिखाते हुए चुपचाप पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी। जांच के दौरान टेक्निकल सर्विलांस में पहले पुलिस को पता चला कि आरोपी आशिक शिवपूजन का लोकेशन उत्तर प्रदेश में आ रहा है। पुलिस टीम वहां पहुंची तो उसने अपनी लोकेशन चेंज कर ली और यूपी में कई लोकेशन चेंज करने के बाद वह राजस्थान भाग गया। तुरंत दूसरी टीम राजस्थान पहुंची, कड़ी मेहनत के बाद पुलिस टीम अपहरणकर्ता तक पहुंचकर बच्चे को सकुशल वापस ले आई और अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें की अपहरणकर्ता ने बच्चे को जान से मारने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने इसका मौका नहीं दिया और बच्चे को बरामद करने के साथ-साथ अपहरणकर्ता भी दबोच लिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like