पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल

Please Share

रुड़की : गंगनहर लेफ्ट पटरी पर पीर बाबा कॉलोनी शुक्रवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी। कालोनी में  पुलिस और बदमाशों  के बीच मुठभेड़ हुयी, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है। मुठभेड़ में घायल बदमाश लूट की घटना में वांछित बताया जा रहा है। बदमाश को हरिद्वार जिला अस्पताल में भारती कराया गया है।     

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:55 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पीर बाबा कॉलोनी के पास कुछ बदमाश बाइक से जा रहे हैं। सूचना पर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, सीओ एसके सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस साधना त्यागी, एसएसआई हरपाल सिंह और एसओजी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कर बाइक सवार बदमाश बाईक को लेकर तेजी से भागने लगे। पुलिस ने जैसे ही बदमाशों की घेराबंदी की, बदमाशों ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग में एक बदमाश के गोली लगी है। घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हरिद्वार जिला अस्पताल भेज दिया गया।
एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बदमाश वरुण कुमार मूलरूप से  चमसील गोचर, जिला चमोली रुड़की में आसफ नगर में रह रहा था। उसने 14 फरवरी को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में साढ़े तीन लाख रुपए की लूट की थी। घटना को अंजाम देने के बाद से ही बदमाश वरुण फरार था। उनहोंने बताया की पुलिस को इस बात की आशंका थी कि बदमाश क्षेत्र में और घटना को अंजाम दे सकते हैं।पुलिस लगातार इस बारे में जानकारी जुटा रही थी। शुक्रवार सुबह पुलिस को बदमाश की गंग नहर पटरी के पास लोकेशन मिली, जिस पर कार्रवायी की गयी। पुलिस इसको बड़ी उपलब्धि मानी रही है। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply