एनकाउंटर पर दिल्ली पुलिस के DCP बोले- हैदराबाद पुलिस को बधाई, एसपी वैद्य बोले- वेल डन बॉयज़

Please Share

नई दिल्ली: हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। एनकाउंटर को लेकर कई तरह के प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने इस मामले में ट्वीट किया, वेल डन बॉयज। एसपी वैद्य जब जम्मू-कश्मीर पुलिस के DGP थे, तब भी किसी भी एनकाउंटर के बाद वह इसी तरह ट्वीट करते थे।

वहीँ दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के DCP संजीव यादव ने भी ट्वीट कर हैदराबाद पुलिस को बधाई दी। संजीव यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘हैदराबाद पुलिस को बहुत बधाई’।

गौरतलब है कि एनकाउंटर में ढेर चारों आरोपियों ने 27-28 नवंबर की रात महिला डॉक्टर के साथ रेप किया और बाद में उन्हें जिंदा जला दिया था। इस घटना के बाद देशभर में गुस्सा था और लोग इंसाफ की मांग कर रहे थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like