पिथौरागढ़: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने मोर्चा खोल दिया है। मर्तोलिया का कहना है कि उनकी शिकायत पर सरकार ने पूर्व सीएम रावत की विधानसभा में हुए कार्यों की जांच के लिए कमेटी बना दी है। मर्तोलिया लगातार पूर्व सीएम की विधानसभा धारचूला में हुए विकास कार्यों की जांच की मांग कर रहे थे। मर्तोलिया का कहना है कि पिछली सरकार में धारचूला विधानसभा में करोड़ों के घोटाले हुए हैं। इस घोटालों को सामने लाने के लिए जांच जरूरी है।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.
