एक्सक्लूसिव: पुलिस की बहादुरी ने बचाई कांवड़िये की जान

Please Share

अरुण कश्य
हरिद्वार: रुड़की में जल पुलिस की तत्परता से एक कांवड़िये की जान बच गई। कलियर के पास एक कावंड़ियां मेवड़ कला के पास गंग नहर में बहने लगा। कुछ दूरी पर तैनात जल पुलिस के जवानों में से पहले एक जवान गंग नहर में कूदा। पुलिस के एक जवान ने युवक को बचाने के लिए रस्सी फेंकी। इसके बाद दौड़ते हुए एक ओर जवान ने नहर में कूद लगा दी और कांवड़िये को बचा लिया।
इन दिनों कांवड़ चल रहा है। इसके चलते गंग नहर के आसपास पुलिस तैनात की गई है। जल पुलिस की भी खास व्यवस्था की गई है। कावंड़िये को नहर से बाहर निकालने के बाद पुलिस कर्मी उसे अपने साथ ले गए। बाद में उसे उसके साथियों के साथ भेज दिया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like