कोरोना पॉजिटिव होने की झूठी रिपोर्ट व्हाट्सएप पर वायरल करने वाला गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: पुलिस द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि कल दिनांक 21/03/20 को व्हाट्सएप ग्रुप पर कोई व्यक्ति दिलाराम चौक स्थित शिवा मेडिकल शॉप के मालिक की लड़की अमेरिका से 7 मार्च को घर आने तथा उसमें कोरोना वायरस के लक्षण पॉजिटिव पाए जाने व उसकी शॉप पर न जाने की सलाह देने संबंधी एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है जिससे लोगों में दहशत चल रही है।

इस सूचना पर पुलिस द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया और थाना डालनवाला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा वायरल हो रहे मैसेज के बारे में जानकारी की गई। उक्त मैसेज 22 ओल्ड सर्वे रोड निवासी राहुल कुमार पुत्र एस0के0 आर्यन द्वारा अपनी कॉलोनी के ग्रुप में भेजा गया था।

राहुल कुमार ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे उक्त मैसेज प्रखर गुप्ता पुत्र प्रवीण गुप्ता निवासी 2 बी कालिदास रोड, थाना कोतवाली नगर देहरादून द्वारा भेजा गया था तथा उसके द्वारा सुरक्षा के तहत यह मैसेज कॉलोनी वालों को प्रेषित किया गया था। इसके बाद प्रखर गुप्ता उपरोक्त से जानकारी की गई तो उक्त मैसेज प्रखर गुप्ता द्वारा जनरेट किया जाना प्रकाश में आया।

वहीं पुलिस द्वारा वैभव मेडिकल स्टोर के मालिक राजीव गुप्ता से जानकारी की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री शांभवी गुप्ता दिनांक 19 मार्च को अमेरिका से वापस आई थी, जिसे घर पर ही कोरेनटाइन किया गया है।

प्रखर गुप्ता को आज डालनवाला पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गलत जानकारी प्रसारित कर लोगो के मध्य भय का माहौल बनाने पर अंतर्गत धारा 151 सीआरपीसी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

उत्तराखंड पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा झूठी सूचना प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply