नहीं रहीं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान

Please Share

नई दिल्‍ली: अपने डांस और कोरियोग्राफी से सबके दिलों में जगह बनाने वाली सरोज खान का शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट के कारण मुंबई में निधन हो गया। सरोज खान को गुरु नानक हॉस्पिटल में सांस की तकलीफ के चलते कुछ दिनों पहले बांद्रा में स्थित गुरू नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात करीब उनका कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। 71 साल की उम्र में सरोज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। हॉस्पिटल में एडमिट रहने के दौरान सरोज खान का कोरोना टेस्ट भी कराया गया था, जो नेगेटिव आया था।सरोज खान का अंतिम संस्कार शुक्रवार को मुंबई स्थित मलाड के मालवाणी में होगा।

यह भी पढ़ें: मौसम विज्ञान केंद्र का देहरादून के लिए 36 घंटे का अलर्ट जारी, भारी वर्षा की चेतावनी

चार दशक के लंबे करियर में सरोज खान को 2,000 से ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी करने का श्रेय हासिल है। सरोज खान को अपनी कोरियोग्राफी की कला के चलते 3 बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका था। संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में डोला-रे-डोला गाने की कोरियोग्राफी के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूची, देहरादून ज़िले में अब सिर्फ 13 हॉटस्पॉट

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply