मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना नहीं रहे, आज सुबह हार्ट अटैक से हुई उनकी मौत, वह कोरोना से भी थे संक्रमित

Please Share
नई दिल्ली: मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना नहीं है। रोहित सरदाना आज तक न्यूज चैनल में सीनियर एंकर के तौर पर काम कर रहे थे। उन्हें आज सुबह हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। वह कोरोना से भी संक्रमित थे। हार्ट अटैक के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहित सरदाना के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “रोहित सरदाना बेहद जल्दी हमें छोड़कर चले गए। भारत की प्रगति के लिए ऊर्जा से भरपूर और भावुक थे, रोहित को कई लोगों द्वारा याद किया जाएगा। रोहित के निधन ने मीडिया जगत में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है। उनके परिजनों, दोस्तों और चाहने वालों को सांत्वना, ऊं शांति।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर रोहित सरदाना के निधन पर दुख व्यक्त किया। अमित शाह ने लिखा, “रोहित सरदाना के निधन से दुख पहुंचा है। उनके निधन से देश ने शानदार और निष्पक्ष पत्रकार को खो दिया है. भगवान उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।”

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’

टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था।
भले ही कोरोना और दिल का दौरा पड़ने से वह दुनिया छोड़कर चले गए, लेकिन एक दिन पहले तक वह लोगों की मदद के लिए सक्रिय थे। कोरोना का शिकार हुए लोगों के इलाज के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन, बेड आदि तक की व्यवस्था के लिए वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव थे और लोगों से सहयोग की अपील कर रहे थे। यहां तक कि अपनी मौत से ठीक एक दिन पहले 29 अप्रैल को भी उन्होंने ट्वीट कर एक महिला के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शनों की व्यवस्था करने की अपील की थी।

इससे पहले 28 अप्रैल को उन्होंने लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की भी अपील की थी।

उनके निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई पत्रकारों ने उनके निधन की खबर ट्वीट की है। उनके निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत स्तब्ध हो गाय है। कई पत्रकारों ने उनके निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है। पत्रकारों के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ समेत कई बड़े राजनेताओं ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like