फर्जी कमेटी कार्ड बनाकर लोगों से लगभग 90 लाख की ठगी!

Please Share
देहरादून: थाना नेहरु कॉलोनी के अंतर्गत फर्जी कमेटी कार्ड बनाकर लोगों से धोखाधड़ी कर लाखों रूपये हडपने का मामला सामने आया है।
मामले के अनुसार, वादिनी रमा देवी पत्नी प्रेम सिंह, निवासी 122 एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम देहरादून द्वारा थाना नेहरु कॉलोनी में सूचना अंकित कराई गई कि, अभियुक्तगणों द्वारा वादिनी व उसके अन्य साथियों से कमेटी के नाम पर फर्जी रजिस्ट्रेशन व फर्जी कमेटी कार्ड तैयार कर धोखाधड़ी से 89 लाख 36 हजार रुपए हड़प लिए। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर अभियुक्त अभिषेक गर्ग पुत्र वासुदेव गर्ग, सरिता गर्ग पत्नी अभिषेक गर्ग, अंकित पुत्र अभिषेक गर्ग, श्रवण कुमार पुत्र वासुदेव गर्ग निवासी  निवासी 150 विद्या विहार थाना पटेलनगर देहरादून के विरुद्ध धारा 420/406 आईपीसी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। अभियुक्तो के विरुद्ध साक्ष्य संकलित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like