आईएसबीटी निर्माण को लेकर नेता प्रतिपक्ष का उपवास

Please Share

हल्द्वानी : गौलापार में आईएसबीटी के निर्माण को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से कांग्रेस नेता हल्द्वानी पहुंचे। सभी नेताओं का स्वागत इंदिरा हृदयेश ने स्वयं किया। गौरतलब है कि कांग्रेस की पूर्व हरीश रावत सरकार ने हल्द्वानी के गौलापार में आईएसबीटी बनाने की घोषणा की  थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे रद्द कर दिया था।

इस उपवास कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक करन मेहरा, हरीश धामी, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, हरीश दुर्गापाल, पूर्व सांसद डॉ.महेन्द्र सिंह पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, शोभा बिष्ट समेत हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply