…फिर बैकफुट पर सरकार

Please Share

देहरादून: प्रदेश की भाजपा सरकार एक बार फिर बैकफुट पर आ गई है। सीएम के जनता दरबार में मीडिया पर प्रतिबंध की खबर के लीक होने या यूं कहें कि जानबूझकर लीक की गई खबर को अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मीडिया कॉर्डिनेटर दर्शन सिंह रावत ने गलत करार दिया है। उनका कहना है कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है।

दर्शन सिंह रावत ने खबर के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद उस पर आ रहे लोगों के रिएक्शन को देखकर बयान जारी करते हुए कहा कि, सरकार ऐसा कोई निर्णय नहीं लेने जा रही है। पहले ही विवादों में चल रही सरकार ने समय रहते हुए निर्णय को इसलिए वापस ले लिया कि कहीं कोई नया विवाद खड़ा ना हो जाए।

बता दें कि सोशल मीडिया और कुछ अखबारों में सीएम के मीडिया कॉर्डिनेटर दर्शन सिंह रावत के हवाले से खबर छापी गई थी। न्यूज पोर्टलों पर भी खबर उन्हीं के बयानों के आधार पर चलाई गई, लेकिन बाद में सीएम के कॉर्डिनेटर ने बचाव करते हुए खबर को ही गलत करार दे दिया। वह भले ही इसे निराधार बताएं, लेकिन यह निर्णय लेने से पहले ही सरकार को खबर के प्रकाशित होने के बाद वापस लेना पड़ा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like