फिर हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी, अगले दो दिन बैंक बंद

Please Share

देहरादून: अगले दो दिन यानि 8 और 9 जनवरी को बैंक बंद रहेंगे। दरअसल देशभर से 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। जिससे एक बार फिर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस हड़ताल को 2 बैंक यूनियंस का भी समर्थन हासिल है। ये हड़ताल सरकार पर एंटी वर्कर्स पॉलिसी का आरोप लगाकर विरोध के रूप में ये बुलाई गई है। हड़ताल के दौरान जीवन बीमा, सामान्य बीमा, ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक और असंगठित क्षेत्र के मजदूर भी शामिल होंगे इसलिए बीमा से जुड़े काम भी नहीं हो पाएंगे। हालांकि इसमें एसबीआई और इंडियन ओवरसीज बैंक के कर्मचारी शामिल नहीं होंगे।

हड़ताल को लेकर आईडीबीआई बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज बीएसआई को जानकारी दी की ऑल इंडिया बैंक इंम्प्लाइज एसोसिएशन  और बैंक इंम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन  को 8 और 9 जनवरी को होने वाली इस देशव्यापी हड़ताल की जानकारी दे दी है। ऐसे में इस दौरान बैंक की सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

इसके पहले 26 दिसंबर 2018 को 9 बैंक यूनियंस या अलग-अलग बैंकों के करीब 1 लाख कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल की थी। वे बैंक ऑफ बड़ौदा में देना बैंक और विजया बैंक के मर्जर का विरोध कर रहे थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like