ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सौड़पाणी के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत

Please Share

 

ऋषिकेश: रविवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सौड़पाणी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना ब्यानक था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार पत्थरों से टकराते हुए खाई में जा गिरी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मृत चार लोग रिश्तेदार थे और पौड़ी जिले के अरकणी गांव में किसी परिजन की अंत्येष्टि के बाद लौट रहे थे।
मृतकों में होमगार्ड जवान धीरज सिंह रावत (46) पुत्र रामविलास निवासी अरकणी पौड़ी, संजीव भंडारी (42)  पुत्र डीएस भंडारी निवासी बापू ग्राम ऋषिकेश, पवन सिंह भंडारी (62) निवासी गुरुग्राम हरियाणा और योगेंद्र भंडारी (57) पुत्र गोविंद सिह भंडारी निवासी इंद्रापुरम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, कार चालक अजीत पुत्र करतार सिंह निवासी तमसपुर झज्झर हरियाणा शामिल है। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like