अज्ञात कारणों से तीन बहनों के इकलौते भाई ने की आत्महत्या

Please Share

बागेश्वर: जिले के गरुड़ ब्लॉक के कौसानी में रविवार को 22 साल के एक युवक ने अज्ञात कारणों से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  उसके इस एकाएक कदम से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने मृतक की एक डायरी व सुसाईड नोट भी कब्जे में लिया, जिसमे लिखे फोन नंबर से घटना की जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

कौसानी के देवलखेत, कपिलेश्वर गांव में कृष्ण गोस्वामी उम्र 22 साल, पुत्र नैन गिरी ने बांज के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। यह पेड़ घर से करीब 700 मीटर की दूरी पर है। कृष्ण अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई  था। उसके पिता राइंका कौसानी में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत हैं। वहीँ मामले में एसओ एसएस नयाल ने बताया कि, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मौके से मृतक की एक डायरी व एक सेल्फ नोट मिला है। इसमें कुछ लिखा भी गया है। साथ ही उसमें कई फोन नंबर भी हैं, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like