फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट, इकलौते भारतीय एथलीट का नाम भी शामिल

Please Share

फोर्ब्स ने 2018 के दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है।  इस लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी का नाम भी शामिल है। फोर्ब्स द्वारा जारी की गई लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल किया गया है।

बता दें कि विराट कोहली इकलौते भारतीय एथलीट हैं। विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में 83वें नंबर पर रखा गया है। बता दें कि विराट की कमाई 24 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानि की करीब 161 करोड़ रुपये है। फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक 11 खेलों के एथलीट इस टॉप-100 लिस्ट में शामिल हैं। वहीं इस साल जारी की  लिस्ट में टॉप-100 में किसी भी महिला एथलीट का नाम शामिल नहीं है। बता दें कि पिछले साल सेरेना विलियम्स इस लिस्ट में शामिल इकलौती महिला एथलीट थीं, लेकिन इस साल वो भी इस लिस्ट में जगह नहीं बना सकी हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like