स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन को आवंटित भूमि पर सुरक्षा कार्य का हुआ शिलान्यास

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुरानी जेल परिसर में उत्तराखण्ड स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन को आवंटित भूमि पर सुरक्षा कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। इस भूमि पर संगठन द्वारा स्वतन्त्रता सेनानी भवन का निर्माण किया जायेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, जलियांवाला बाग के शहीदों की पावन स्मृति दिवस पर स्वतन्त्रता सेनानी भवन के निर्माण हेतु आधारशिला रखी जा रही है। देश अपने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का सदैव ऋणी रहेगा। वीर सेनानियों ने महान साहस एवं बलिदान का परिचय देते हुए, देश को अंग्रेजों की दासता से मुक्त कराया है। आज की पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि, वह उनके साहस और बलिदान को याद रखें और उनके दिखाये हुए मार्ग पर आगे चलें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like