‘फ्रेंच किस’ करते वक़्त पति ने काटी पत्नी की जीभ, बताई अजीबोगरीब वजह…

Please Share

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, यहां एक शख्स ने फ्रैंच किस करते समय अपनी पत्नी की जीभ काट डाली। वहीँ इस घटना के पीछे आरोपी ने अजीबोगरीब तर्क दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंच किस करते वक्त अपनी बीवी की जीभ काटने के आरोपी शख्स ने पुलिस पूछताछ में अपनी गलती कबूल की है। आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि 9 अक्टूबर को किस करते वक्त बीवी और उसकी जीभ एक-दूसरे से चिपक गई थी और इसी वजह से उसे मजबूरन जीभ काटनी पड़ी।

आरोपी मंसूरी ने पुलिस को बताया कि जब उसे एहसास हुआ कि पत्नी की जीभ कट गई और इससे काफी खून बह रहा है तो वह घबरा गया। जिससे उसने बीवी को घर में बंद करने के बाद मौके से फरार हो गया। दूसरी ओर पीड़िता तसलीम अब भी बोल नहीं पा रही हैं। उन्हें खाने में भी दिक्कत है। सर्जरी के बाद से वह लिक्विड डाइट पर हैं।

बताया जा रहा है कि, तसलीम आरोपी अयूब मंसूरी की तीसरी पत्नी हैं और अयूब तसलीम का दूसरा पति है। वहीँ अयूब पर अपनी पहली पत्नी परवीन को जिंदा जलाकर मारने का आरोप है। उसने मुंबई की एक महिला से दूसरी शादी की थी। पिटाई के बाद उसने भी अयूब को छोड़ दिया। इसके बाद अयूब ने तसलीम से शादी की।

अयूब मंसूरी पर आरोप है कि, जुहापुरा के महराज फ्लैट्स में 9 अक्टूबर की रात दंपती अपने कमरे में सोए हुए थे, तभी अयूब ने तसलीम से फ्रेंच किस के लिए कहा। तसलीम को लगा कि अयूब सारे झगड़े भुला चुका है और पैचअप करना चाहता है। तसलीम के मुताबिक, जैसे ही उसने अपनी जीभ बाहर निकाली, अयूब ने उसे हाथ से पकड़ा और चाकू से काट दिया। इसके बाद वह उसे कमरे में बाहर से लॉक कर फरार हो गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like