गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने तक जारी रहेगा संघर्ष: संत गोपालमणि महाराज

Please Share
-संवाददाता कृष्णपाल सिंह रावत
थत्यूड: ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड जौनपुर के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय संत गोपालमणि महाराज ने गौ कथा में  प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि, गाय माता पूरे संसार में एक ऐसा देव रूप है, जिसमें सभी देवी-देवता समाए हुए हैं। जिस के दर्शन व सेवा करने से सभी देवी-देवताओं की सेवा की जा सकती है। साथ ही कहा कि, गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने के लिए उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां की विधानसभा से गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने का प्रस्ताव पास होकर केंद्र सरकार को भेज दिया गया है।
इसके बाद उन्होंने कहा कि, देश के हर राज्य की राजधानी में जाकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित कराकर केंद्र सरकार को भेजने और राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि, जब तक केंद्र सरकार राष्ट्र माता का दर्जा नहीं देती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने थत्यूड  के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यहां के लोगों का उनके इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भरपूर सहयोग मिला। साथ ही इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की, जिससे गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा मिल सके।
इस अवसर पर देवेंद्र प्रसाद चमोली, महिपाल सिंह रावत, शांति प्रसाद चमोली,  नरेंद्र प्रसाद जोशी, दयाल सिंह, रमन जोशी, गजेंद्र असवाल, प्रताप सिंह, कुशाल सिंह, मगनलाल, चंद्रकला देवी, ब्रह्मदेई, आदि लोग मौजूद रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like