गहरी खाई से बरामद हुआ नगर पालिका कर्मी का शव

Please Share
नैनीताल: नगर के एक सफाई मित्र पालिका कर्मी का शव सोमवार को नगर के रईस होटल हरी नगर के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र बलियानाला की गहरी खाई में देखा गया। जानकारी के मुताबिक, वह रविवार की सुबह से गायब था पुलिस ने बमुश्किल रेस्क्यू कर उसके शव को करीब 100 मीटर खाई से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि पालिका कर्मी रविवार को सबसे आखिर में हरी नगर क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे एक विवाह कार्यक्रम में सफाई करते हुए देखा गया था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत सफाई करते हुए चक्कर या दौरा आने से हुई होगी।  मृतक की दो पुत्रियां और एक पुत्र है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 58 वर्षीय नंदू सरूपा नाम की पर्यावरण मित्र पालिका कर्मी रविवार सुबह 11:00 बजे से गायब था, उसके परिजन तभी से उसकी तलाश कर रहे थे और सभी संभावित स्थानों पर तलाशी के बावजूद कोई पता न लगने पर उन्होंने रविवार शाम को तल्लीताल थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।
इधर रविवार सुबह करीब 11:00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में खेल रहे बच्चों ने उसके शव को खाई में देखा तो इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर शव को खाई से बाहर निकाला।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like