गाँधी जयंती पर कांग्रेस की सद्भावना पदयात्रा, प्रीतम सिंह ने दी राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को भी श्रद्धांजलि

Please Share

देहरादून: आज गाँधी जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्तायों ने सद्भावना पदयात्रा निकाली। इससे पहले प्रदेश मुख्यालय, राजीव भवन, देहरादून में आयोजित सद्भावना पदयात्रा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को  संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, हमे गाँधी जी के बताये मार्ग पर चलना चाहिए। साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, हमे गर्व होना चाहिए कि, हम उस पार्टी का हिस्सा हैं, जिसकी आगुवाई कर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने आजादी की लड़ाई लड़ी।

इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने देहरादून तहसील स्थित शहीद स्मारक पहुंच कर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like