गंगा सफाई को उठे सैकड़ों हाथ, मुस्लिम समाज ने भी दिया साथ

Please Share

हरिद्वार: नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्र के आह्वान पर आज सुबह गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अभियान में जनपद भर के दर्जनों संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां सुबह तड़के से ही सैकड़ों लोग गंगा घाटों पर सफाई करने के लिए उतर पड़े। साथ ही नगर निगम कर्मी भी पूरी मुस्तैदी के साथ उनका साथ देते नजर आए। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्र ने बताया कि नगर निगम की इस मुहिम का व्यापक असर होता दिखाई दे रहा है। लोग घरों से बाहर निकलकर मां गंगा की सफाई के लिए प्रेरित हो रहे हैं जिसका बेहतर परिणाम हमें अभी से दिखाई देने लगा है और भविष्य में यही प्रयास मां गंगा को पूरी तरह साफ और स्वच्छ रखेगा। उन्होंने  बताया कि केवल हिंदू समाज ही नहीं बल्कि मुस्लिम समाज से जुड़ें लोग भी  मां गंगा की सफाई करने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ज्वालापुर के कस्साबान मोहल्ला, रविदास घाट आदि कई जगहों पर मुस्लिम समाज के दर्जनो लोगों ने साफ सफाई की।

वहीं इस अभियान में जी समूह के धर्मगुरू स्वामी अवधैशांनंद ने भी हिस्सा लिया और नगर निगम की प्रशंसा की।

आपको बता दें कि इससे पहले भी नगर निगम ने कांवड मेले के बाद पसरी गंदगी को ऐसा ही सफाई अभियान चलाकर शहर को पूरी तरह साफ किया था ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like