गैंगरेप पीड़िता एलएलबी छात्रा ने की आत्महत्या, कार्रवाई न होने से थी परेशान

Please Share

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दे दी है। छात्रा ने लेखपाल समेत दो लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। मामले में 2 सितंबर को केस दर्ज किया गया था, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे परेशान होकर दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, 22 साल की एलएलबी छात्रा जहांगीराबाद में अपने मौसी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। बुधवार सुबह जब घरवालों ने उसे जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर घर वालों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो युवती का शव फंदे से लटका मिला।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like