गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति कोविंद शाम सात बजे करेंगे देश को संबोधित

Please Share

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज देश को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के इस संबोधन का हिंदी में प्रसारण आकाशवाणी के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर आज शाम सात बजे से होगा। इसके तुरंत बाद ही यह प्रसारण अंग्रेजी में किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में ‘राष्ट्र के नाम संबोधन’ का प्रसारण होने के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी रात्रि साढ़े 9 बजे से अपने विभिन्न क्षेत्रीय नेटवर्कों पर भी इसका प्रसारण करेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like