जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, कहा: पाकिस्तान अपने इरादों में कभी सफल नहीं हो सकता

Please Share

नई दिल्ली: कश्मीर घाटी में पत्थरबाजी के चलते जवान के शहीद होने के बाद से माहौल गर्माया हुआ है। जिसके बाद सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वह अपनी हरकतों से बाज आए वरना सेना के पास सारे विकल्प खुले हुए हैं। जनरल रावत शनिवार को इन्फ्रैंटी दिवस के अवसर पर इंडिया गेट स्थिति अमर जवान ज्योति पहुंचे थे जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ‘पाकिस्तान को यह अच्छी तरह पता है कि वह कभी सफल नहीं हो सकता इसलिए वह आतंक के माध्यम से उकसावे वाली कार्रवाई करता है। वे कश्मीर में विकास को अवरूद्ध करना चाहते हैं लेकिन भारतीय राज्य हर चीज का मुकाबला करने में समर्थ है। हम पूरी तरह से विभिन्न विकल्पों के लिए भी तैयार हैं।’ पत्थरबाजी की घटनाओं पर बात करते हुए जनरल रावत ने कहा कि यह आतंकियों जैसी हरकत है इससे पत्थरबाजों का ही नुकसान होता है।

सेना प्रमुख ने कहा कि ‘जिस जवान की पत्थरबाजी में मौत हुई है वह सीमा सड़क टीम की सुरक्षा में लगा हुआ था जो सड़कों का निर्माण कर रही है। कुछ लोग उसके बाद हमसे पूछते हैं कि पत्थरबाजों के साथ आतंकियों जैसा व्यवहार ना करो।’

आपको बता दें कि शुक्रवार को घाटी में कुछ युवकों द्वारा किए गए पथराव में सिर में चोट लगने से घायल हुए सेना के एक जवान की शुक्रवार को यहां अस्पताल में मौत हो गयी। सिपाही राजेंद्र सिंह गुरूवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के काफिले को सुरक्षा प्रदान करने वाले क्यूआरटी दल में शामिल थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like