घर से बाहर काम करने जाती थी मां, युवक ने मौका पाकर बेटी से किया दुष्कर्म

Please Share

लंढौरा: एक महिला ने युवक पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तहरीर में महिला ने बताया कि उनकी पुत्री निकट के गांव में एक महिला के पास काम करने के लिए जाती थी। आरोप है कि छह माह पूर्व महिला किसी काम से बाहर गई थी। उसी का फायदा उठाते हुए एक युवक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने पुत्री को किसी को भी इस संबंध में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

इस बीच युवती घर में गुमसुम रहने लगी तो परिजनों ने उससे परेशानी के बाबत पूछा तो भी युवती ने कुछ नहीं बताया। इस पर युवती की मां उसे एक डॉक्टर के पास ले गईं। यहां सामने आया कि युवती छह माह की गर्भवती है। अब पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like