देहरादून शराब कांड: ‘घोंचू’ को भाजपा ने किया पार्टी से निष्कासित

Please Share

देहरादून: अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अजय सोनकर उर्फ घोंचू पर सोमवार को पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की। भाजपा ने अजय सोनकर की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है। देहरादून के पथरिया पीर इलाके में जहरीली शराब पीने से बीते शुक्रवार को छह लोगों की मौत हो गई। इस मामले में भाजपा नेता अजय सोनकर उर्फ घोंचू की संलिप्तता बताई गई है। घटना के चौथे दिन पार्टी ने सोनकर की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के आदेशों के बाद महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के यह कार्रवाई की है।

महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के आदेश के बाद अजय सोनकर उर्फ घोंचू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अजय सोनकर कांग्रेस के पार्षद रहे तथा पिछले विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। गोयल ने कहा अजय सोनकर के संबंध में मिली जानकारी तथा पुलिस कार्यवाही का संज्ञान लेते हुए उनके विरुद्ध निष्कासन की कार्रवाई की गई है। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिए हैं कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता, सक्रिय सदस्यता एवं बूथों के चुनाव आदि चल रहे हैं, उन्होंने सतर्क किया कि भाजपा का परिवार बहुत बड़ा हो रहा है। इस अवसर का दुरुपयोग करके कोई संदिग्ध प्रवृत्ति का व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य या किसी भी स्तर का पदाधिकारी ना बन पाए।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार रात गृह आबकारी व पुलिस विभाग के अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने अधिकारियों से पथरियापीर में हुई शराब की घटना व इसके बाद की गई कार्यवाही की विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले में जिस व्यक्ति का मुख्य अभियुक्त के तौर पर नाम आ रहा है उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

इस प्रकरण में अब तक आबकारी के एक निरीक्षक, दो दारोगाओं, दो प्रधान सिपाहियों और तीन सिपाहियों को निलंबित किया जा चुका है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like