Goa: राजधानी पणजी में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं वर्ड आयुर्वेद फाउंडेशन द्वारा आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ थीम के साथ वर्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का किया गया आयोजन, उत्तराखंड राज्य ने भी किया प्रतिनिधित्व

Please Share
गोवा (Goa): दिनांक 8 दिसंबर से 11 दिसंबर 2022 के मध्य गोवा की राजधानी पणजी में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं वर्ड आयुर्वेद फाउंडेशन द्वारा आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ थीम के साथ वर्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में देश-विदेश के अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद विशेषज्ञों तथा आयुर्वेद से जुड़े विभिन्न संस्थानों यथा आयुष चिकित्सालय, कॉलेज, फार्मेसी, आयुर्वेद रिजॉर्ट आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Goa: राजधानी पणजी में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं वर्ड आयुर्वेद फाउंडेशन द्वारा आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ थीम के साथ वर्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का किया गया आयोजन, उत्तराखंड राज्य ने भी किया प्रतिनिधित्व 2 Hindi News Bharat »

उद्योग एवं आयुष सचिव डॉ पंकज कुमार पांडेय की अगुवाई में डॉ विजय कुमार जोगदंडे, अपर सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा, प्रोफेसर अरुण कुमार त्रिपाठी निदेशक आयुर्वेद, आयुर्वेद विभाग के उच्चाधिकारियों, चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ सहित आयुष विभाग उत्तराखंड सरकार की ओर से उक्त कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य का स्टॉल संचालित करते हुए राज्य का प्रतिनिधित्व किया गया। उक्त स्टाल के माध्यम से आरोग्य एक्सपो में आने वाले विभिन्न आगंतुकों को उत्तराखंड सरकार में आयुष क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों व नीतियों के संबंध में अवगत कराया गया व आयुष क्षेत्र में निवेश हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Goa: राजधानी पणजी में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं वर्ड आयुर्वेद फाउंडेशन द्वारा आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ थीम के साथ वर्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का किया गया आयोजन, उत्तराखंड राज्य ने भी किया प्रतिनिधित्व 3 Hindi News Bharat »

अपर सचिव, आयुष डॉ विजय कुमार जोगदंडे द्वारा बायर सेलर मीट के दौरान स्थित विभिन्न देशों से आए आयुष प्रतिनिधियों एवं हितधारकों के मध्य उत्तराखंड सरकार की आयुष संबंधी नीतियों को स्पष्ट करते हुए प्रस्तुति दी गई, जिसे समस्त प्रतिभागियों द्वारा अत्यंत सराहा गया। उक्त कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य के विभिन्न आयुर्वेद संस्थानों से 50 से अधिक प्रतिभागियों ने टीम आयुष के रूप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया। सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा द्वारा एक्स्पो का भ्रमण किया गया व आयुर्वेद / पंचकर्म क्षेत्र में उपलब्ध नवीनतम तकनीक के संबध में जानकारी प्राप्त की गई।
सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा द्वारा स्वचालित शिरोधारा मशीन बनाने वाली फर्म आयुर्वेद इंजीनियरिंग के संस्थापक डॉ विजय वडनेरे से वार्ता की गई। उनके द्वारा आयुर्वेद अस्पतालों के संचालन हेतु सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी वैद्य मैनेजर से भी वार्ता करते हुए राज्य में संचालित आयुर्वेद चिकित्सालयो हेतु उक्त सॉफ्टवेयर के प्रयोग पर विचार विमर्श किया गया व कंपनी के संस्थापक डा. अमित पटेल से उक्त संबधी प्रस्ताव तथा सॉफ्टवेयर का डेमो उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।

Goa: राजधानी पणजी में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं वर्ड आयुर्वेद फाउंडेशन द्वारा आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ थीम के साथ वर्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का किया गया आयोजन, उत्तराखंड राज्य ने भी किया प्रतिनिधित्व 4 Hindi News Bharat »

सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा सहित अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा आयुर्वेद क्षेत्र से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के संस्थानों से बैठक की गई राज्य सरकार के उत्तराखंड को आयुष वैलनेस हब के रूप में विकसित किए जाने संबंधी विजन से अवगत कराया गया। साथ ही उक्त संस्थानों के मैनेजिंग डायरेक्टर सीईओ को राज्य की आयुष समर्थक नीतियों से अवगत कराते हुए उत्तराखंड में निवेश हेतु सकारात्मक चर्चा की गई।
आयुर्वेद क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रख्यात संस्थान में डा माधवन कुट्टी वारियर ट्रस्टी आर्य वैद्य शाला केरल, डॉक्टर रोहित साने माधवबाग, राजीव वासुदेवन सीईओ आयुर्वेड हॉस्पिटल चेन, डा नवदीप शर्मा एनडी केयर निरोगम प्राइवेट लिमिटेड, कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर योगेश वेंडाले रसायु ग्रुप, डॉ ईटी कृष्णन मूस सीईओ वैद्यरत्नम औषधशाला, डा दुर्गा प्रसाद प्रबंधक डाबर व डा टीके हृदीक प्रबंध निदेशक औषधि केरल जिनके साथ राज्य में निवेश हेतु प्रमुख रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद निदेशक प्रोफेसर अरुण कुमार त्रिपाठी द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।

Goa: राजधानी पणजी में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं वर्ड आयुर्वेद फाउंडेशन द्वारा आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ थीम के साथ वर्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का किया गया आयोजन, उत्तराखंड राज्य ने भी किया प्रतिनिधित्व 5 Hindi News Bharat »

दिनांक 8 दिसंबर को अपर सचिव, आयुष डा विजय कुमार जोगदंडे सहित अन्य अधिकारियों से गोवा के 5 स्टार रिजॉर्ट में स्थित वेलनेस केंद्र तथा 11 दिसंबर 2022 को सचिव, आयुष एवं अन्य अधिकारियों द्वारा गोवा में स्थापित किए जा रहे देश के दूसरे अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का भी भ्रमण किया गया।
कार्यक्रम का समापन दिनांक 11 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री द्वारा किया गया, जिसके दौरान प्रधानमंत्री द्वारा 3 नवनिर्मित आयुष संस्थानो को राष्ट्र को समर्पित भी किया गया। सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा द्वारा वर्ड आयुर्वेद फाउंडेशन के प्रतिनिधि प्रोफेसर अनूप ठाकर से आगामी वर्ड आयुर्वेद कांग्रेस उत्तराखंड में किए जाने पर विचार विमर्श किया गया, जिस पर प्रोफेसर अनूप ठाकुर द्वारा सहमति जताते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।
उत्तराखंड राज्य का गोवा में आयोजित उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग अत्यंत सकारात्मक रहा व सचिव आयुष द्वारा सभी निवेशकों से अग्रिम कार्यवाही हेतु त्वरित वार्ता किए जाने हेतु उच्च अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए गए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like