अच्छी खबर: 30 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली का बोनस, सीधा अकाउंट में आएगा पैसा

Please Share

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संकट के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों को दिवाली का बोनस देने की अनुमति दे दी है। सरकार की तरफ से यह भी बताया गया है कि बोनस के पैसा एकमुश्त दिया जाएगा और सीधे डायरेक्ट ट्रांस्फर के जरिए खाते में पैसा जमा होगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्‍ताव को हरी झंडी दी गई।

किन विभागों के कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि सरकार के कमर्शियल एस्‍टेब्लिशमेंट जैसे भारतीय रेलवे, पोस्‍ट ऑफिस, डिफेंस प्रोडक्‍शंस, ईपीएफओ, एम्‍प्‍लॉय स्‍टेट इंश्‍योरेंस कॉरपोरेशन के 17 लाख नॉन-गैजेटेड एम्‍प्‍लॉयज को 2,791 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्‍ड इंसेंटिव बोनस के तौर पर दिया जाएगा
इसके अलावा केंद्र सरकार में काम करने वाले 13 लाख कर्मचारियों को 906 करोड़ रुपये का नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्‍ड बोनस दिया जाएगा

यह भी पढ़ें: जैविक खेती उत्तराखण्ड की विशेषता है, जिसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, 04 लाख किसानों को दिया गया ब्याजमुक्त ऋण-सहकारिता मंत्री धनसिंह रावत

यानी अगर यह सही है तो अच्छा खासा महंगाई भत्ता मिलने का रास्त भी साफ हो जाएगा। अनुमान जताया जा रहा है कि दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है। इससे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी संभव है। इसके लिए आज यानी  21 अक्टूबर 2020 को सरकार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार वर्ष में बदलाव की घोषणा कर सकती है। इससे देश के करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशन पाने वालों को फायदा होगा।

बता दें कि इस साल के शुरुआत में केंद्र सरकार ने डीए के भुगतान को हरी झंडी दे दी थी और प्रक्रिया भी शुरू होने वाली थी, लेकिन मार्च में कोरोना महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के दौरान डीए के भुगतान पर रोक लगा दी गई। यह रोक साल 2021 तक के लिए लगाई गई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सहायक उपनिरीक्षक व निरीक्षक के वर्दी भत्ता में रु0 1000 की वृद्धि, शहीद कोष के लिए 75 लाख की राशि स्वीकृत

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply