सरकार का 3 साल का कार्यकाल रहा निराशाजनक, कोरोना के लिए पूरी तैयारी नहीं- जोत सिंह बिष्ट

Please Share

नरेश नौटियाल की  रिपोर्टर

मुसरी: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल ने राज्य सरकार के तीन साल के कार्यकाल पूरा होने पर तंज कसते हुए कई सवाल खड़े किये। वही उन्होंने सरकार के तीन साल को जनता के साथ धोखा व कपट बताया।

जोत सिंह बिष्ट ने कहा की लोगों ने जिस आशा और विश्वास के साथ इस सरकार को चुना था, सरकार 3 साल में पूर्ण रूप से फेल साबित हुआ है और इस पर सरकार ने 10 प्रतिशत भी काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कोरोना वायरस के चलते आज प्रदेश परेशानी में है और सरकार उसके दूरगामी परिणामो को लेकर चिंतित नही है। सरकार केवल अपने जूठी उपलब्द्धियों को गिनने में लगी है और काम धरातल पर नही हुए हैं। जबकि कोरोना वायरस के चलते प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को बड़ा झटका लगने वाला है।

देखिए क्या कुछ कहा जोत सिंह बिष्ट (प्रदेश उपाध्यक्ष कांगेस ) और मनमोहन सिंह मल्ल ( प्रदेश महामंत्री  कांग्रेस) ने।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply