बीएसएनएल ने ग्राहकों के लिए शुरू की ये सेवा, बिना सिम के मिलेगी कॉल करने की सुविधा…

Please Share

नई दिल्ली: सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने देश की पहली इंटरनेट टेलिफोन सेवा “विंग” की शुरूवात की है। इस सेवा का शुभारंभ केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने किया। इससे बीएसएनएल के यूजर्स को उसके ‘विंग्स’ मोबाइल ऐप से देश भर में किसी भी टेलीफोन नंबर पर कॉल करने की सुविधा मिलेगी। यह सेवा ग्राहकों को बिना सिम के कॉल करने की सुविधा देगी।

ग्राहकों को इस सुविधा के लिए सब्स्क्राइबर को 1,099 रुपये का वार्षिक शुल्क देना होगा। उसके बाद वह बीएसएनएल या किसी अन्य कंपनी के वाई-फाई से देशभर में असीमित कॉल कर सकेंगे। इससे पहले यूजर किसी भी एप के जरिए उन्हीं को क़ल कर सकते थे जो उस एप के यूजर हैं लेकिन अब बीएसएनएल की इस सुविधा के बाद साधारण फोन नंबर पर भी कॉल किया जा सकेगा। बीएसएनएल के मुताबिक, यह एक मोबाइल नंबरिंग योजना का उपयोग करेगा और इसके लिए एसआईपी क्लाइंट की जरूरत होगी, जिसे किसी भी स्मार्ट डिवाइस (लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट) पर डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है। इससे ग्राहकों को आराम होने की संभावना है और इससे बीएसएनएल को अतिरिक्त राजस्व बढ़ाने का भी अवसर मिलेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like