रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनी प्रिया प्रकाश की बढ़ी मुश्किलें

Please Share

हैदराबाद : आंखें मटकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को जमकर लाइक और शेयर भी कर रहे हैं और इस पर अलग-अलग तरह के जोक्स भी बन रहे हैं। सोशल मीडिया की सेंसेशन और पूरे देश का क्रश बन चुकीं प्रिया प्रकाश ने जिस गाने से सब‍का दिल जीता था, अब वही गाना उनके लिए मुसीबत बनता दिख रहा है। हैदराबाद के कुछ युवाओं ने वायरल गाने को धर्म विशेष की संवेदना आहत करनेवाला बताते हुए प्रिया प्रकाश और प्रोड्यूसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पिछले कुछ दिनों से मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों इंटरनेट संसेशन बन चकुी हैं। वह अपकमिंग मलयालम फिल्म ओरू अदार लव में नजर आएंगी। ‘हैदराबाद यूथ’ का कहना है कि वायरल हो रहे गाने से मुस्लिम धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने गाने के कुछ शब्दों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने एफआईआर में मुस्लिम भावनाएं भड़कने का आरोप लगाया है।

फिल्म का गाना मानिकया मलरया पूवी कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था, जिसमें प्रिया स्कूल असेंबली में इशारों-इशारों में को-एक्टर से बात करती दिख रही थीं। इस गाने के बाद से ही वह इंटरनेट पर रातों रात स्टार बन चुकी हैं। वहीं अब गाने के विरोध में हैदराबाद के युवाओं ने शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि, जिस तरह के हाव-भाव उन्होंने वीडियो में दिखाए हैं, इससे वेलेंटाइन डे से ठीक पहले करोड़ों दिलों को इस 18 वर्षीय लड़की ने जीत लिया है।

रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनी प्रिया प्रकाश की बढ़ी मुश्किलें 2 Hindi News Bharat »

दीवानगी का आलम यह रहा कि इंस्‍टाग्राम पर प्रिया के फॉलोवर्स की संख्‍या में जैसे बाढ़ सी आ गई हो। 24 घंटे में प्रिया के फॉलोवर्स की संख्‍या 10 लाख से ऊपर पहुंच गई। आपको बता दें कि प्रिया अभी सिर्फ 18 साल की है। वे त्र‍िशूर के विमला कॉलेज से बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं। अपनी डेब्यू फिल्‍म में भी वे एक स्‍टूडेंट का किरदार निभा रही हैं। प्रिया प्रकाश के बारे में लोगों के जेहन में हजारों सवाल हैं।

Thank you for all the love and support?

A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply